logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में हथियारों का जखीरा बरामद, 2 खंजर, चाइना चाकू और दो देशी कट्टा जब्त, ६ आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: अमरावती में क्राइम ब्रांच की टीम ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है. नागपुर में गोरेवाड़ा जंगल के पास 156 जिंदा कारतूस मिलने की घटना के अब अमरावती के नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन अंतर्गत 102 खंजर, चाइना चाकू और दो देशी कट्टा जब्त किया गया. इस मामले में पुलिस ने ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

खंजर जैसे घातक हथियार बेचने वाली  गिरोह  अमरावती की क्राइम ब्रांच की टीम ने  पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 2 देसी पिस्तौल, 102 चाइना चाकू और खंजर सहित 1 लाख 85 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया गया है. क्राइम ब्रांच ने शहर के नागपुरी गेट क्षेत्र में यह कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुखिया अकरम स्वान उर्फ गुड्डू, अब्दुल सोहेल, फरदीन खान, मुजम्मिल खान, शेख सुफियान और जाहेद शाह शामिल है.

अमरावती शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने क्राइम ब्रांच को अवैध हथियार बेचने और खरीदने वालों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं. इस मुहिम के तहत आरोपी अब्दुल सोहेल को गिरफ्तार कर उससे तीन हथियार जब्त किए गए. पूछताछ में उसने हथियार बेचने वाली गिरोह की जानकारी दी.  

पिछले 6 महीने में  इस गिरोह ने  500 से अधिक लोगों को हथियार  बेचे है अब पुलिस हथियार खरीदने वालों की तलाश में जुटी है. साथ ही इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं, इसका पता लगाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश और मुंबई से निजी ट्रैवल्स से हथियार लाए जाते हैं.