logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अकोली इलाके में मिली सिर कटी लाश, पुलिस के समाने मृतक की पहचान कर आरोपियों को पकड़ने की चुनौती


अमरावती: स्थानीय खोलापुरी गेट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत अकोली गांव और म्हाडा कॉलोनी के बीच कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पुलिस उपायुक्त गणेश इंगले, उपायुक्त कल्पना बरवाकर, क्राइम इन्वेस्टीगेशन यूनिट, अपराध शाखा और अन्य पुलिस टीमों ने घटनास्थल की जांच की। इस बीच पुलिस को घटनास्थल से सत्तूर और चश्मा मिला है। यह शव काफी बुरी हालत में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए जिला सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।

पुलिस ने शव की पहचान की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। उनके बताए अनुसार पुलिस मृतक की जानकारी और आरोपियों की तलाश कर रही है। अनुमान है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई है। मृतक आसपास के इलाके का हो सकता है। पुलिस उसके शरीर पर मौजूद कपड़ों के साथ उसका चेहरा भी उजागर करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस प्राथमिक तौर पर इस बात पर विचार कर रही है कि संबंधित व्यक्ति कहां का निवासी है। इसके बाद हमलावरों तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी। मृतक की किससे दुश्मनी थी, किससे उसका विवाद हुआ था। विवाद की वजह क्या है जैसे सवालों का जवाब मृतक की पहचान के बाद मिलेगा।

पुलिस संबंधित क्षेत्र में मोबाइल फोन टावर के जरिए भी मृतक और हमलावरों का पता लगा सकती है। इसे लेकर पुलिस तंत्र ने काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस तंत्र को भरोसा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जायेगी।