logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बीसी की आड़ में घर बना था देह व्यापार का अड्डा! क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की कार्रवाई, दो पीड़ित महिलाओं का किया गया रेस्क्यू


नागपुर: नागपुर के प्रतापनगर इलाके में बीसी की आड़ में घर से कथित जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं का रेस्क्यू किया है। पुलिस ने 60 वर्षीय महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था।

मामला प्रतापनगर के त्रिमूर्तीनगर स्थित भाग्यश्री लेआउट का है। क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को यहां घर में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने बोगस ग्राहक और पंचों की मदद से कार्रवाई की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मीनाक्षी मारचेटिवार अपने किराए के मकान में बीसी की आड़ में देह व्यापार चला रही थी। बोगस ग्राहक के जरिए सौदा तय कराया गया और इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया।

जांच के दौरान ग्राहकों से महिलाओं के लिए करीब दो हजार रुपये में सौदा तय किए जाने की बात सामने आई। कार्रवाई में पुलिस ने दोपीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू किया। मौके से  दो मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी महिला और रेस्क्यू की गई दोनों महिलाओं की मेडिकल जांच कराई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की आगे की जांच प्रतापनगर पुलिस कर रही है।