logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दूसरी शादी, रोज की मारपीट और बेटी पर गंदी नजर... त्रस्त पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि कांप उठा पूरा नागपुर शहर!


नागपुर: नागपुर के भांडेवाड़ी थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस पत्नी से पति को जिंदगी भर साथ निभाने की उम्मीद थी... उसी पत्नी ने पति की मौत का सौदा कर दिया। एक लाख रुपये की सुपारी... पचास हजार रुपये एडवांस... और फिर रात के अंधेरे में अपराधी पति को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।

भांडेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास बीती रात कुख्यात अपराधी गणेश उर्फ गुरुदेव बोरकर की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गणेश पर हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। शराब की लत और घरेलू हिंसा के कारण वह अक्सर अपनी पत्नी मनीषा के साथ मारपीट करता था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मनीषा की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से उसकी दो बेटियां हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि गणेश न केवल उसे लगातार प्रताड़ित करता था बल्कि उसकी बेटियों पर भी गलत नजर रखता था। इतना ही नहीं, घर वापस नहीं आने पर जान से मारने की धमकियां भी देता था।

करीब डेढ़ महीने पहले कन्हान में एक पारिवारिक शादी के दौरान गणेश ने मनीषा के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट और गाली-गलौज की। गुस्से में मनीषा ने वहीं ऐलान कर दिया कि जो कोई गणेश की हत्या करेगा, उसे एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी दौरान मौजूद ददू उर्फ अभिजीत साखरे और अमन उर्फ नाटो पप्पू कैतवार ने इस हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक मनीषा ने अपने गहने बेचकर पैसों का इंतजाम किया और अमन को 50 हजार रुपये एडवांस दिए। बीती रात अमन अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले गणेश की रेकी करता रहा और मौका मिलते ही धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मनीषा बोरकर और अभिजीत उर्फ ददू साखरे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मनीषा ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। वहीं इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मारपीट, धमकियां और पारिवारिक विवाद आखिरकार खूनी साजिश में बदल गए। लेकिन इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर दिया।