logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

शादी डॉट कॉम के कारण फिर एक युवती धोखाधड़ी का शिकार हुई


नागपुर- शादी डॉट कॉम पर एक युवक से नागपुर की युवती की हुई पहचान धोखे का सबब बन गयी.नागपुर की 29 वर्षीय युवती ने जीवन साथी डॉट कॉम पर शादी के लिए अपनी जानकारी अपलोड की थी.इसके बाद उसकी भोपाल निवासी आरोपी 31 वर्षीय आकाश अनिल जाधव से पहचान हुई.युवती को शादी के लिए एक बेहतर वर की तलाश थी.आरोपी ने पीड़िता को बताया की वह लोको पायलट है और शादी के लिए तैयार है.पीड़िता आरोपी द्वारा वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई झूठी जानकारी से जाल में फंस गयी.इसके बाद जान पहचान बढ़ने के बाद आरोपी पीड़िता को गणेशपेठ इलाके में आने वाले एक होटल में मिलने बुलाया।यहाँ उसने शादी का झांसा देते हुए युवती से जबरन संबंध बनाये।पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे विश्वास में लेते हुए पांच लाख रूपए भी लिए लेकिन बाद में शादी से मुकर गया.आरोपी की सच्चाई पता चलने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।