logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती शहर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार सिटी बस ने दो बच्चों सहित तीन को मारी टक्कर, एक की मौत दो गंभीर


अमरावती: अमरावती शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार सिटी बस ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक नौ वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग सहित एक बच्ची गंभीर रुप से घायल है, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर के साइंस कॉलेज चौराहे पर यह हादसा हुआ, मृतक बच्चे की पहचान प्रीतम गोविंद निर्मले के रूप में हुई है। वहीं 60 वर्षीय नर्मदा निर्माले, वैष्णवी निर्मले और नेहा घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोरसागांव कस्बा निवासी बुजुर्ग महिला अपने तीन नातियों के साथ शहर के साइंस कालेज डिपो के सामने से जा रही थी। इसी दौरान के शहर सिटी बस ने चारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ वर्षीय प्रीतम निर्माले की मौके पर ही मौत होगई। वहीं बुजुर्ग सहित अन्य दो बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में ईलाज जारी है।