logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अमरावती ACB की कार्रवाई, 22 हजार की रिश्वत लेते समूह विकास अधिकारी गिरफ्तार


यवतमाल: यवतमाल जिले के केलापुर तहसील में पांढरकवड़ा फार्म में रोहियो अंतर्गत पांढरकावड़ा पंचायत समिति के समूह विकास अधिकारी को कुएं के बिल को मंजूरी देने के लिए एक किसान से 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अमरावती में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने गुरुवार को यह कार्रवाई की।

रिश्वत लेने वाले समूह विकास अधिकारी की पहचान विट्ठल श्यामराव जाधव (55) के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा 7 अगस्त को गांव के लाभार्थियों के लिए स्वीकृत 
सिंचाई कुओं का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु और चार सिंचाई कुओं के कुल भुगतान पर हस्ताक्षर करने के लिए समूह विकास अधिकारी विट्ठल जाधव द्वारा 22 हजार 500 रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

10 अगस्त को पंचायत के समक्ष सत्यापन कार्यवाही के दौरान इस निर्माण के लिए चार सिंचाई कुओं के कुल भुगतान पर हस्ताक्षर करने के लिए 22 हजार 500 रुपये की रिश्वत की मांगने की बात हुई।

इस मामले में आरोपी समूह विकास अधिकारी के खिलाफ पांढरकवड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, यह कार्रवाई अमरावती की एसीबी टीम ने की है।

जाधव के खिलाफ पहले से कई शिकायतें

समूह विकास अधिकारी विठ्ठल जाधव पदभार संभालने के बाद से ही लगातार विवादों में हैं। उनके खिलाफ ग्राम सेवक एवं शिक्षक संघ की ओर से बयान दिया गया कि ग्राम सेवक समेत शिक्षकों को भी उनका काम करने का तरीका पसंद नहीं है। ग्राम सेवकों को अभद्र भाषा में गाली देने और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस समूह विकास अधिकारी ने तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों की जांच की थी। उस समय यह भी आरोप लगाया गया था कि यह जांच ग्राम सेवकों से पैसा वसूलने के लिए की गई थी।