logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का खौफनाक अंत; शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन आरोपियों पर एफआईआर


अकोला: अकोला के खदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक स्कूल में शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खदान इलाके की क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित 'सानिया उर्दू प्राथमिक स्कूल' में कार्यरत एक शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे अकोला के शैक्षणिक हलके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में खदान पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (दोषी पाए जाने) का मामला दर्ज किया है।

स्कूल परिसर में सुबह-सुबह उठाया खौफनाक कदम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक शिक्षक का नाम अब्दुल जमीर अब्दुल बशीर (उम्र 40 वर्ष, निवासी महान, तहसील बार्शिटाकळी) था। वह सानिया उर्दू प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार, 25 जून की सुबह 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने स्कूल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे स्कूल में सनसनी फैल गई।

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में मृतक शिक्षक के भाई अब्दुल नजीर अब्दुल बशीर (उम्र 45 वर्ष, निवासी महान) ने खदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, अब्दुल जमीर को पिछले कुछ समय से लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

इन तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर खदान पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं, जावेद अहमद खान जब्बार खान (निवासी खदान, अकोला), मतीन अहमद खान (निवासी इस्लामपुरा, महान, तहसील बार्शिटाकळी), जावेद अहमद जमीर अहमद (निवासी गंगानगर, वाशिम बायपास, अकोला). शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन तीनों ने मिलीभगत कर अब्दुल जमीर को इस कदर प्रताड़ित किया कि वह अवसाद में आ गए और अंततः उन्होंने मौत को गले लगा लिया। खदान पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।