logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: उमई में मामूली विवाद में भतीजे की हत्या, चाचा गंभीर रूप से घायल, आरोपी गिरफ्तार


अकोला: मामूली विवाद को लेकर चाचा-भतीजे पर हुए हमले में भतीजे की मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उमई ग्रामीण थाना अंतर्गत उमई गांव में हुई। आरोपियों ने 42 वर्षीय दीपक अवधूत वानखड़े पर गड़ासे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, दीपक के 65 वर्षीय चाचा श्रीराम पांडुजी वानखड़े पर भी हमला किया गया और उनकी हालत गंभीर है।

स्थानीय लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल चाचा को तुरंत अकोला सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण थाने के थानेदार श्रीधर गुट्टे, पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखड़े, अनमल्डर मनीष मालथाणे, राजू डोंगरे, पुलिस कांस्टेबल गजानन सायम, ठाकरे, मड्डी और केंद्र घटनास्थल पर पहुँचे। आरोपी गजानन विश्वास मानकर (35) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में धारा 302 ग्रामीण (1), 351, 34 (एनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच थानेदार श्रीधर गुट्टे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चंदन वानखड़े द्वारा की जा रही है।