logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

अकोला फिर शर्मसार: नरसापुर जैसी दरिंदगी की चान्नी गांव में पुनरावृत्ति; 55 वर्षीय 'हैवान' ने 10 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार


अकोला: जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और बुजुर्गियत का सम्मान तार-तार हो जाए, तो समाज को सोचने की ज़रूरत है। महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने नरसापुर कांड की काली यादों को फिर से ताज़ा कर दिया है। यहाँ एक 55 साल के बुजुर्ग ने पड़ोसी होने के नाते भरोसे का कत्ल करते हुए 10 साल की मासूम के साथ शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। आखिर मासूमों की सुरक्षा पर उठते इन सवालों का जवाब कब मिलेगा?

अकोला जिले के पातुर तहसील अंतर्गत आने वाले चान्नी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना उजागर हुई है। यहाँ एक 55 वर्षीय आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की मासूम बच्ची के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भरोसे का कत्ल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता खेतिहर मजदूर हैं और वे रोज़ाना काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे। इसी का फायदा उठाते हुए पड़ोसी बुजुर्ग ने मासूम को चॉकलेट का लालच दिया और सलग तीन से चार दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची को डरा-धमका कर चुप रहने को कहा था, जिसके कारण मासूम दहशत में थी।

ऐसे हुआ खुलासा
लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर अंततः मासूम ने हिम्मत जुटाई और आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई। बच्ची की बात सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आक्रोशित माता-पिता ने तुरंत चान्नी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई:
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद से चान्नी गांव सहित पूरे अकोला जिले में भारी तनाव और गुस्से का माहौल है। स्थानीय नागरिक आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों पर लगाम लग सके।