logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मन नदी के डोह में डूबने से दो युवकों की मौत, पातूर तहसील में मातम


अकोला: अकोला जिले के पातूर तहसील अंतर्गत तुलगा बु. गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मन नदी के डोह में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चार दोस्त मन नदी के डोह में नहाने और तैरने गए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए। दोनों को ठीक से तैरना नहीं आता था और डोह की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे पानी में डूब गए।

मृतकों की पहचान अजाबराव तायडे (52) निवासी चिखलगांव और दिलीप मुंडे (35) निवासी तुलगा बु. के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को बुलाया गया।

करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक की लहर फैल गई है।

गर्मी के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नदी, नाले और डोहों में नहाने जाते हैं। हालांकि कई बार पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण इस तरह के हादसे हो जाते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नदी और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें और बिना सुरक्षा के पानी में उतरने से बचें।