logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: शहर के मसानगंज इलाके में युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम


अमरावती: अमरावती शहर रविवार को सरे आम हुई हत्या से दहल गया। जहां जेल से निकले अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी और इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। घटना रविवार शाम को शहर के मसनगंज परिसर में हुई। मृतक युवक की पहचान आदर्श राजेश गुप्ता (उम्र 26, निवासी मसानगंज) के रूप में हुई है। हत्यारों के नाम शुभम मोहोड़ और अभिषेक हैं। पुलिस अपरााधियों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2024 में शुभम मोहोड़, अभिषेक, शुभा साहू और दीप साहू ने आपसी विवाद को लेकर विक्की पटेरिया नामक युवक की हत्या कर दी थी। तब से सभी चार आरोपी जेल में हैं। लेकिन कुछ दिन पहले ही चारों आरोपी जमानत पर जेल से रिहा हो गए।

इस बीच रविवार शाम को जब आदर्श गुप्ता, शुभम और अभिषेक का आमना-सामना हुआ तो पुरानी बातों को लेकर उनमें विवाद हो गया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकाला और आदर्श पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। स्थानीय नागरिकों ने घायल को जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नागपुरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है।