logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अमिताभ बच्चन के साथ की थी एक्टिंग अब बना चोर,फिल्म में भी चोर की भूमिका की थी रियल लाइफ में यही कर रहा


नागपुर: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड की मशहूर फिल्म झुंड( फ़िलम jhund ) में काम करने वाले नागपुर के युवक को चोरी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है.निर्देशक नागराज मंजुले की हिंदी डेब्यू फ़िल्म झुंड में स्थानीय युवक पीयूष रवि क्षेत्री उर्फ बाबू क्षेत्री (18) को भी कास्ट किया गया था.दरअसल नागपुर के फुटबॉल कोच विजय बारसे के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन थे लेकिन इसमें सह कलाकरों के लिए स्थानीय लोग का चयन किया गया था.इसमें पीयूष का भी चयन किया गया था। फिल्म में पीयूष का क़िरदार पहले एक कोयला चोर के रूप में दिखाया गया था जिसे बाद में बारसे का साथ मिलने के बाद अपराध के दलदल से निकलने की उसकी जिंदगी को भी बयां किया गया था.यह फिल्म जिस वक्त रिलीज हुई थी उस समय फिल्म के जिन कलाकारों की ख़ासी चर्चा हुई उसमे पीयूष भी शामिल था.वो कई प्रमोशनल एक्टिविटी में भी शामिल रहा इस दौरान नागपुरी भाषा की उसकी ख़ास टोन ने उस पर ख़ासा ध्यान केंद्रित किया था.लेकिन अब फिल्म में एक चोर की भूमिका निभाने वाला पीयूष रियल लाइफ में चोरी के ही आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच चूका है.खास है की जिस समय फिल्म की शूटिंग शुरू थी उस समय भी वह चोरी के ही आरोप में गिरफ़्तार हो चूका था.

मानकापुर थानांतर्गत आंबेडकर हाऊसिंग सोसायटी में रहने वाले वाले 62 वर्षीय प्रदीप मोंडावे के यहाँ चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत तीन से चार युवकों को पकड़ा गया है। इसमें झुंड फिल्म में काम करने वाला पीयूष भी है। सदर मोहन नगर निवासी आरोपी पीयूष रवि क्षेत्री उर्फ बाबू क्षेत्री (18) अपने दोस्तों के साथ सोमवार को मानकापुर थाने की हद में रेलवे पट्टी पर नशाखोरी कर रहा था। इस दौरान उसने अपने साथियों की मदद से एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण चोरी किये थे । पुलिस ने इस मामले में पीयूष और उसके साथियों को दबोच लिया,जिसमे में से एक नाबालिग भी है। तलाशी के दौरान पता चला कि पीयूष ने गड्डीगोदाम स्थित बकरामंडी में कबूतरों की पेटी में चोरी का माल छुपाया था। हालांकि उसमें से कुछ आभूषण बेनटेक्स का हाेने का पता चला है। मंगलवार की दोपहर अदालत में पेश कर आरोपियों को पीसीआर में लिया गया है