logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सिरफिरे युवक ने नाबालिग पर किया हमला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अमरावती: एक सिरफिरे युवक द्वारा कॉलेज के सामने युवती की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम श्रेयस तायडे (19, निवासी अठवाडी बाजार, दर्यापुर) है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग छात्रा का एक साल पहले आरोपी श्रेयस के साथ अफेयर हुआ था। जब लड़की के परिवार को इसके बारे में पता चला, तो उसके माता-पिता ने आरोपी को लड़की से दूर रहने के लिए कहा। तब से, लड़की ने रिश्ता तोड़ दिया और आरोपी के साथ बातचीत नहीं कर रही थी। लेकिन, आरोपी लड़की का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इससे वह व्यथित थी। आरोपियों से बचने के लिए उसे कई बार रास्ता बदलना पड़ा।

बुधवार को पीड़िता कॉलेज पहुंचने के बाद वह दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे कॉलेज कैंटीन के सामने खड़ी थी। तभी आरोपी श्रेयस वहां आ गया। आरोपी ने पहुंचते ही युवती पर लात-घुसो और डंडो से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में गंभीर घायल नाबालिग निचे गिर गई। वहीं वहां मौजूद अन्य छात्रों के चिल्लाने पर कॉलेज के शिक्षक दौड़कर आये। शिक्षकों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दरियापुर पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी श्रेयस के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।