logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: नंदगांव पेठ का टोल बूथ तोड़ते हुए तेज गति से फरार हुआ ट्रक, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया पीछा, आगे हुआ कुछ ऐसा …


अमरावती: अमरावती-नागपुर हाईवे पर फिल्म स्टाइल जैसी एक घटना घटी. पुलिस ने भाग रहे एक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ा. यह ट्रक अवैध सामान लेकर जा रहा था. 

एक ट्रक में अवैध सामान ले जाने की जानकारी मिलते ही नांदगांव पेठ पुलिस ने ट्रक का पीछा किया. ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेज गति से चलाया और नंदगांव पेठ टोल नका और बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गया.

पुलिस ने रहाटगाव टी पॉइंट पर ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और फिर से लालखंडी रोड पर यू-टर्न ले लिया और तेज गति से वाहन भगाने लगा.

काफी देर तक ऐसे ही फिल्मी स्टाइल में पुलिस और ट्रक चालक के बीच पकड़ा पकड़ी का दौर चलता रहा. बाद में आखिरकार ट्रक को पुलिस ने लालखंडी के पास रोकने में कामयाबी हासिल की और उसे जब्त किया.