logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर धमाका, अज्ञात ने बाहर से फेंके देसी बम


अमरावती: जिले के मध्यवर्ती जेल के अंदर शनिवार रात को जोरदार धमाके हुए। धमाके बैरक नंबर सात और छह के बाहर हुए। रात साढ़े आठ बजे यह धमाके हुए। देसी बम से हुए इस धमाके किए गए। गनीमत रही इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलीस कमिश्नर सहीत बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर बैरक नंबर छह और सात के करीब बम या पटाखा फटने की जोरदार आवाज आई। धमाके से जेल परिसर हड़कंप मच गया। तुरंत इस बात की जानकारी पुलीस के आला अधिकारीयों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी, सीपी सहीत तमाम बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं बम निरोधक दस्ता सहीत फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 

जेल के बाहर से फेंक गया बम 
अमरावती के पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किसी बॉल के माध्यम से पटाखा या बम पड़ोस के हाईवे की पुलिया के ऊपर से फेंका गया है. फेंकने वाला शख्स कौन है और इसके पीछे का कारण क्या है। इसकी फिलहाल जांच की जा रही है. फिलहाल इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।