logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के आगे खुदकर की आत्महत्या


अमरावती: बडनेरा में एक माल गाडी के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। मृतक युवती का नाम राधा देवीदास पवार (उम्र 20 वर्ष, रा कोकरदा) है। वहीं युवक की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना मंगलवार की शाम दुर्गापुर गांव के पास हुई। 

इंजन चालक ने रेलवे पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, अकोला से बडनेरा आ रही मालगाड़ी के दुर्गापुर गांव के पास एक युवक ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी व बडनेरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मौका मुआयना किया तो दोनों के शव रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले।

युवती के आधार कार्ड व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से उसके नाम का पता चला। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। लड़की के मौसेरे भाई ने बडनेरा थाना पहुंचकर बच्ची की शिनाख्त की। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में घर पर थी लेकिन मंगलवार की सुबह कहां गई यह नहीं पता। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।