logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मिट्टी का घर ढहने से एक बुजुर्ग नागरिक की मौत, चंदूर रेलवे टाउन की घटना


अमरावती: जिले के चंदूर रेलवे शहर के डांगरीपुरा इलाके में लगातार बारिश के कारण आज मंगलवार शाम 7.45 बजे के बीच एक टिन मिट्टी का घर अचानक ढह गया। इस घटना में के वृद्ध की दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख तुराब शेख पठान (उम्र 75 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी एक अनुसार, मंगलवार को शहर में जोरदार बारिश हुई। इसी बीच शाम को शहर के डांगरीपुरा इलाके में मिट्टी का घर अचानक ढह गया। दीवार के मलबे में दबकर शेख तुराब शेख पठान (उम्र 75 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया, जबकि घर के अन्य सदस्य सौभाग्य से बच गए। घटना की जानकारी मिलने पर चंदूर रेलवे के तलाथी ने पंचनामा दाखिल किया है और पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है। इलाज के दौरान जिला सामान्य अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई।