logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: फोटो वायरल करने की धमकी देकर 35 लाख की मांग, पुलिस ने मामला किया दर्ज


अमरावती: फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती बनाने के पश्चात घर के लोग मानसिक व शारीरिक प्रताडित करने की बात कहते हुए अमरावती के एक युवक को चिखलदरा में बुलाया. यहां पर उसके साथ फोटो निकाले. पश्चात यह फोटो वायरल कर परिवार में बदनामी करने की धमकी देकर 35 लाख या टूबीएचके फ्लैट की मांग करने की घटना सोमवार को उजागर हुई. 

राजापेठ थानांतर्गत शारदा नगर निवासी प्रफुल माणिकराव टाले (40) यह खेती कार्य करते है. 16 मई 2023 को फेसबूक पर उन्हें चांदुर बाजार के देऊरवाडा निवासी एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. इसके बाद दोनों में मैसेंजर पर बातचीत शुरु हुई. बातचीत में उसने ससुरालियों से प्रताडित होने की बात कही. महिला ने प्रफुल टाले को चिखलदरा मिलने बुलाया. तब प्रफुल टाले व उसकी पत्नी चिखलदरा उससे मिलने गए. तब आरोपी महिला ने प्रफुल टाले के साथ कुछ फोटो निकाले. 

दुसरे दिन आरोपी महिला ने प्रफुल से फोन कर 35 लाख रुपए या टूबीएचके फ्लैट देने की मांग की. ऐसा न करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी. इसकी शिकायत प्रफुल टाले ने राजापेठ थाने में दी. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी योगेश भोंगाडे के खिलाफ धारा 384, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.