logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: सुलतानपुर से साढे चार किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार


अमरावती: तलेगांव थाना क्षेत्र के सुलतानपुर के एक घर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए साढे चार किलो गांजा जब्त किया है।  गांजे की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है।  पुलिस ने मौके से वृषाली मोहीते व सुमन मोहिते को हिरासत में लिया है।  वहीं चंदु शेखुलाल मोहिते घटनास्थल से भाग गया है।  पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है। 

तलेगांव पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि ग्राम सुलतानपुर में बड़े पैमाने पर गांजा पहुंचा है।  जिस पर तलेगांव पुलिस ने सुलतानपुर के चंदु शेखुलाल मोहिते (23) के घर छापामार कार्रवाई की।  पुलिस आने की खबर लगते ही आरोपी चंदु मोहीते से वहां से फरार हो गया।  घर की तलाशी लेने पर आलमारी में रखे पार्सल टेप पट्टी से ढके दो पार्सल की तलाशी ली गई।  जिसमें से 4 किलो 420 ग्राम गांजा जब्त किया गया।  जब्त किए माल की कीमत एक लाख रुपए बताई गई है। 

यह कार्रवाई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अविनाश बारगल, अपर पुलिस अधीक्षक शशीकांत सातव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिंद्र शिंदे के मार्गदर्शन में थानेदार रामेश्वर धोंडगे के नेतृत्व में कपिल मिश्रा, अमलदार गजेंद्र ठाकरे, मनीष आंधले, विजयसिंग बघेल, विनोद राठोड। , संदेश चव्हाण, पवन अलोने, श्याम गावंडे, अमर काले, भाग्यश्री कालमेघ, सीमा कोकणे, भाग्यश्री उमाले, कांचन दहाटे आदि ने की।