logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: गैस एजेंसी की मनमानी, 58 गांवों के उपभोक्ता बेहाल; भीषण गर्मी में घंटों कतार में लगने को मजबूर


अमरावती: वलगांव स्थित नितेश गैस एजेंसी के कामकाज को लेकर ग्रामीण नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एजेंसी वलगांव के नाम पर होने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए महानगरपालिका क्षेत्र तक आना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, वलगांव समेत आसपास के करीब 58 गांवों में गैस वितरण की जिम्मेदारी इसी एजेंसी के पास है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में किसी अन्य कंपनी को काम नहीं करने दिया जा रहा, जिसके कारण उपभोक्ताओं के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक सुबह से ही सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। एजेंसी परिसर में करीब 500 लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भीषण गर्मी में महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एजेंसी परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है। ना ही छाया के लिए शेड और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से ग्रामीण परिवारों के सामने रोजमर्रा की समस्या खड़ी हो रही है। एजेंसी के कथित मनमाने रवैये को लेकर नागरिकों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामस्थों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अलग वितरण व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।