logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: आमने सामने दो वाहनों के बीच टक्कर; 9 घायल, 3 की हालत गंभीर


अमरावती: मोर्शी वरुड महामार्ग पर दो फोरविलर में आमने सामने हुई भिडंत में 9 यात्री गंभीर जख्मी हुए है। जिसमें तीन की हालत चिंताजनक होने से उन्हे अमरावती के जिला सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर करीब साढे 4 बजे मोर्शी से सात किलोमीटर दूरी पर दापोरी में संतरा तुडाई के मजदूर ले जा रही क्रुझर (एमएच 20 बीए 4656) तथा विपरीत दिशा से आ रही शेवरलेट एन्जॉय (एमएच 48 एफ 4578) में जोरदार टक्कर हो गई। 

इस दुर्घटना में पियुष काले, सुभाष शुक्ला, बस्तीराम उईके, रामदेव उईके, मंगेश उईके, निलेश कडू, राजू धुर्वे, हंसलाल धुर्वे, सुभाष यादव गंभीर जख्मी हुए। जिसमें से तीनों को गंभीर हालत में अमरावती जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच मोर्शी पुलिस कर रही है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।