logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अवैध हथियार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एमपी पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार


अमरावती: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने 20 पिस्तौल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की सिमा में अतीत हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात सतपुड़ा रेंज का गांव पचोरी से किया गया है। यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके पहले भी पुलिस कई बार ऐसी कार्रवाई कर चुकी है। 

मध्य प्रदेश पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी की गोपनीय सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांगरी फाटा में घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को रोका और पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से आठ तमंचे बरामद हुए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ये हथियार एक दलाल से खरीदे थे। उसके आधार पर पुलिस ने नांदुरा कला में रहने वाले दलाला के घर पर छापा मारा। उसके पास से 12 अवैध पिस्तौल बरामद किये गये। जब्त पिस्तौलों की कीमत दो लाख रुपये है। दलाल ने बताया कि उसने तमंचे पचौरी से खरीदे हैं।

पुलिस ने श्याम थान सिंह (22), सुनील मांगीलाल (26, दोनों, मालगांव, खंडवा) और दलाल रवींद्र डावर (26, नंदूरी कला) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार डीलर हरविंदर सिकलीगर की तलाश शुरू कर दी है। पिछले तीन-चार वर्षों में सिकलीगरों द्वारा बनाये गये अवैध हथियारों की मांग बढ़ गयी है। इसके लिए दलालों को जिम्मेदार माना जा रहा है।

दलाल सिकलीगरों से कम कीमत पर हथियार खरीदते हैं, फिर उन्हें पूरे देश में बांट देते हैं। दलालों की एक लंबी शृंखला बन गयी है। ये सिकलीगरों से 5 से 6 हजार में हथियार खरीदते हैं। स्थानीय दलाल 10,000 में बेचते हैं। इससे उन्हें एक पिस्टल पर चार हजार रुपये का मुनाफा होता है। लेकिन बड़े शहरों में हथियारों की कीमत 20,000 से 50,000 तक होती है।