logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बंद घर से उडाए 6 लाख के आभूषण व नकद


अमरावती: दर्यापुर के एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने व चांदी के आभूषण सहित नकद 10 हजार रुपए ऐसा कुल 6 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ करने की घटना घटित हुई है. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है.

दर्यापुर के जीन प्लॉट स्थित रामदेवबाबा मंदिर परिसर निवासी विष्णू भट्टड काम के सिलसिले में बाहर रहते है. वहीं उनकी मां भी एक माह से ठाणे में परिचित की यहां गई थी. बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने मुख्य प्रवेशद्वार का ताला तोडकर घर में प्रवेश किया. चोरों ने टीवी, सिलेंडर, व लोहे की आलमारी से 1 लाख 8 हजार रुपए के सोने के आभूषण, 4 लाख 88 हजार रुपए के चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपए नकद ऐसा कुल 6 लाख 6 हजार 671 रुपए का माल चोरी कर लिया. 

घटना की जानकारी दर्यापुर पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का पंचनामा किया. आसपास के सीसीटीवी के फुटेज की जांच की. विष्णु भट्टड की शिकायत पर दर्यापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया है.