logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: दर्यापुर में नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत


अमरावती: अमरावती जिले के दर्यापुर शहर में एक नाबालिग लड़की पर दो युवकों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना दर्यापुर के आनंद नगर इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक चेहरे पर रूमाल बांधकर लड़की के घर में घुसे और धारदार हथियार से उसकी गर्दन और हाथ पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या की घटना भी सामने आई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना के बाद घायल नाबालिग लड़की और उसकी मां ने दर्यापुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल लड़की को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।