logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: दिनदहाड़े नाबालिग युवती पर चूक से हमला, मौके पर मौत; रविनगर चौक स्थित महाविद्यालय की घटना


अमरावती: अमरावती शहर में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब रविनगर चौक स्थित  महाविद्यालय में घुसकर अपराधी ने नाबालिग युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गई। दिन दहाड़े हुए वारदात से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरूआती जाँच में एक तरफा प्रेम में वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना स्थल पर कड़ा बंदोबस्त किया है और आरोपी की खोजबीन कर रही है। 

मृतक नाबालिग की पहचान 17 वर्षीय शर्वरी गणेश हाळके, अंबा विहार, अमरावती निवासी के रूप में हुई है। राजापेठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर 12.30 बजे नाबालिग छात्र रवि नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुँचा और उसपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। 

दिन दहाड़े हुई घटना से हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, वारदात की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरूआती जाँच के अनुसार, एक तरफा प्यार में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मृतक छात्र का परिचित था और दोनों के प्रेम संबंध थे। हालांकि,कुछ महीने पहले दोनों का रिश्ता समाप्त हो गया। रिश्ता खत्म होने के गुस्से में आरोप द्वारा युवती की हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।