logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amaravati Hit & Run Case: 27 दिन बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ़्तार


अमरावती: अमरावती से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां एक कार चालक ने व्यक्ती को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के 27 दिन बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक प्रशांत जनक बागड़े था। कार में उस वक्त निखिल दिशान बागड़े भी था। घटना के दिन, प्रशांत बागड़े वाहन चला रहा था जबकि निखिल और एक अन्य नाबालिग वाहन में थे।  प्रशांत बागड़े मेलघाट के एक आश्रम स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।  बागड़े 3 मई को एक शादी समारोह के लिए शहर आए थे।  उस समय, समता कॉलोनी से तेज गति से गुजरते समय, उनकी कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी।  टक्कर के बाद कार में सवार बागड़े और अन्य लोग नीचे उतरे। लेकिन वे घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय कार लेकर भाग गए।  

इसी बीच 15 मई को घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद  पुलिस कमिश्नर ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पांच टीमें बनाकर कार चालक की तलाश करने के आदेश दिए थे। आखिर पुलिस को घटना के २७ दिन बाद दोषियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं बढ़ा दी गई हैं.

हादसे में शामिल कार सफेद रंग की टाटा बोल्ट बताई गई है।  इसलिए पुलिस ने शहर और जिले में उन वाहनों की जानकारी ली। पता चला कि उस वक्त वहां 137 कारें थीं.  पुलिस की पांच टीमें पिछले कुछ दिनों से इस कार की तलाश में जुटी थीं. बता दे की इस मामले को सबसे पहले यूसीएन न्यूज ने उठाया था।