logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

ट्रैक्टर खरीदी के नाम पर 7.50 लाख से ठगा


 गुढ़ीपाड़वा के शुभ मुहुर्त पर 30 हजार रुपए थमाकर खरीदी करने का झांसा देते हुए ट्रैक्टर ले गए और वह ट्रैक्टर किसी और को बेच दिया. शोरूम संचालक के ध्यान में यह बात आते ही दर्यापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ 7 लाख 50 हजार रुपए के तहत जालसाजी करने का मामला दर्ज किया है. 

दर्यापुर स्थित स्वराज ट्रैक्टर शोरूम में गुढ़ीपाड़वा के पहले आरोपी बाबुलाल कासदे, संतोष बिसकुटे व अनवर खां रशीद खां यह शोरूम में आए थे, शोरूम मैनेजर से पहचान रहने के चलते 30 हजार रुपए थमाकर गुढ़ी पाड़वा में ट्रैक्टर लेकर गए, बाकी के पैसे गुढ़ीपाड़वा के एक हप्ते के बाद देने की बात कही थी, 

बुधवार को शोरूम संचालक एहफाज उल्ला खान वहां गया, तब देखा तो ट्रैक्टर नदारद था, संबंधित आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जवाब देने में अनाकानी की. जानकारी लेने पर पता चला कि वह ट्रैक्टर कम दाम में किसी ओर को बेच दिया, जिससे 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई. 

शोरूम संचालक एहफाज उल्ला खान ने बुधवार की शाम दर्यापुर थाने में जाकर शिकायत की. पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.