logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने आत्महत्या का किया प्रयास


अमरावती: नांदगांव टोल नाके के पास गोवंश तस्करी नाकाबंदी प्लाइंट पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।  घटना 17 जून शनिवार रात करीब 10 बजे की है।  अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त कर्मचारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।  आत्महत्या का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मी का नाम सतीश महल्ले है।  एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

समय रहते पेड से नीचे उतारा

गोवंश तस्करी पर लगाम लगाने के लिए शहर में कई जगह नाकाबंदी की गई है।  इसी के तहत शनिवार को नांदगांव पेठ टोल बूथ के पास नाकाबंदी स्थल पर पुलिस मुख्यालय के कर्मचारी सतीश महल्ले को तैनात किया गया था।  रात करीब 10 बजे सतीश महल्ले ने उसी स्थान के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।  यह घटना लघुशंका के लिए जा रहे व्यक्ति ने देखी।  उन्होंने चिल्लाकर यह मामला वहां मौजूद लोगों के ध्यान में लाया।  

उन्होंने तुरंत दौड़कर सतीश महल्ले को नीचे उतारा।  उसके बाद उसे पहले जिला सरकारी अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इसकी जानकारी होने पर नांदगांव पेठ पुलिस मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची।  सतीश महल्ले का इलाज चल रहा है।  अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।