logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: विदेशी बन शराब कारोबारी के गल्ले से उड़ाए डेढ़ लाख


अमरावती: सिंगापूर का नागरिकबताकर और 100 रूपये के नोट देखने की बात कहते हुए दो लोगों ने शराब कारोबारी के गल्ले से 1 लाख 45 हजार रुपये लूट लिए। दुकान बंद करते हुए जब हिसाब किया तब इस बात का खुलासा हुआ। खुद के साथ हुए इस धोखाधड़ी का पता चलते ही पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराइ। घटना शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन के तहत मलकापुर में हुई

ठगे गए कारोबारी का नाम शुभम संजय जयसवाल (29, मलकापुर) है। मलकपुर के साप्ताहिक बाजार में शुभम जयसवाल की देशी शराब की दुकान है। रात करीब 9 बजे दो लोग उनकी दुकान पर आए। एक ने देशी शराब की बोतल खरीदी। शुभम को 50 रुपये का भुगतान किया गया। दूसरा उस समय दुकान में किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहा था।

तभी एक सफेद शर्ट वाले सज्जन ने दुकानदार से कहा, "मैं आपका पुराना 100 रुपये का नोट देखना चाहता हूं। हम सिंगापुर से हैं।" वो दोनों उस जगह आये जहां काउंटर रखा हुआ था. उसने दुकानदार को एक विदेशी करेंसी नोट दिखाया। उसे बोलने में लगा दिया. इसी बीच दुकानदार ने उनसे जूते उतारने को कहा. कुछ देर बाद वे टोयोटा कंपनी की गाड़ी में बैठकर तेजी से निकल गए।

दुकान बंद करने के बाद जब दुकानदार शुभम ने शराब की बिक्री का हिसाब लगाया तो गल्ले में 1 लाख 45 हजार रुपये कम मिले. शुभम ने पुलिस को शिकायत दी कि दुकान में आए दो अज्ञात आरोपियों ने उसे चुरा लिया।