logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अस्पताल में ऑनलाइन पंजीयन करना पडा महंगा, खाते से उड़े 1.18 लाख रुपए


अमरावती: बेटे के उपचार के लिए पिता को शहर के एक अस्पताल में ऑनलाइन पंजीयन करना महंगा पडा. टोकन नंबर मिलने के लिए फोन पे पर 10 रूपए भेजने पर उसके दो बैंक खातों से  1.18 लाख रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए. यह घटना पथ्रोट थाना क्षेत्र के गोंडवाघोली मे घटित हुई. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है. 

अचलपुर तहसील के गोंडवाघोली निवासी राजेंद्रलाल राजेलाल कारले (33) ने 21 अप्रैल को अपने बेटे के उपचार के लिए शहर के मुरके हॉस्पिटल में ऑनलाइन पंजीयन करने की कोशिश की. उन्होंने गुगल से हॉस्पिटल का नंबर निकालकर संपर्क किया. तब वॉट्सएप पर उन्हें मिली लिंक पर उन्होंने जानकारी भरकर टोकन प्राप्त करने के लिए फोन पे पर 10 रूपए भेजे.

इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने राजेंद्र के बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 19 हजार और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99 हजार 998 ऐसे कुल  1 लाख 18 हजार  998 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए. मामले की शिकायत राजेंद्र कारले ने 9 मई को पथ्रोट थाने में दी. शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 419, 420, 418 सहित सहधाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.