logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: शिक्षक ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अमरावती: इरविन चौक इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल के शिक्षक ने पांचवीं कक्षा की छात्रा के शरीर पर आपत्तिजनक तरीके से स्पर्श (बैड टच) कर उसके साथ छेड़छाड़ की. इस मामले में आरोपी शिक्षक मर्विन हेंड्री जोसेफ (35, तपोवन, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित लड़की ने सबसे पहले इसकी जानकारी अपने परिवार को दी. अभिभावकों ने स्कूल के प्रिंसिपल से मिलकर शिकायत की. इसके बाद प्राचार्य ने संबंधित शिक्षक को बुलाया और समझाया. अभिभावकों ने इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.

लेकिन, शाम को अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत वापस ले ली। इसके बाद स्कूल कमेटी ने स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को विश्वास में लिया और स्थिति से अवगत हुई. आखिरकार प्रिंसिपल ने टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.