logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तलाठी भर्ती में नक़ल करने वालों की धरपकड़ जारी, पुलिस ने फिर एक को पकड़ा


अमरावती: तलाठी भर्ती परीक्षा के तीसरे सत्र में अमरावती के ड्रीमलैंड सेंटर से पुलिस ने एक हाईटेक नकलची को हिरासत में लिया है। पुलिस ने नकचली के पास से मोबाइल, डिवाइस और ईयर फोन जब्त किया गया है। पकड़ा गए नकचली की पहचान दीपक चवर, बीड निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

जब से तलाठी की भर्ती का ऐलान किया गया है, तब से वह लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। पहले फॉर्म भरने की प्रक्रिया तो अभी पेपर लिक होने को लेकर परीक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मंगलवार को जिले में परीक्षा का तीसरा चरण आयोजन किया गया। ड्रीमलैंड मार्केट के परीक्षा केंद्र में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले सेंटर पर तैनात छात्रों की चेकिंग की गई। 

इसी दौरान एक छात्र के पास से मोबाइल, डिवाइस और ईयर फोन बरामद हुआ। वहां तैनात अधिकारीयों ने तुरंत छात्र को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी नंदगांव पेठ पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।