logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

 अमरावती जिले में विसर्जन के दौरान तीन अलग-अलग घटनाएँ, तीन लोगों की पानी में डूबने से मौत


अमरावती: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर अमरावती ज़िले में गणेश विसर्जन का माहौल उस समय शोक में बदल गया जब तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई।

पहली घटना दर्यापुर शहर की है, जहाँ चंद्रभागा नदी में विसर्जन के दौरान 32 वर्षीय मुक्ता श्रीनाथ गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना धामणगाँव रेलवे तालुका के वाघोली गाँव की है। यहाँ 22 वर्षीय करण चव्हाण विसर्जन के दौरान फिसलकर नदी में गिर गए और तेज़ बहाव में बह गए।

तीसरी घटना मेळघाट के धूळघाट रोड स्थित गडगा नदी में हुई। यहाँ गणेश विसर्जन के दौरान अनिल माकोडे नदी में बह गए और उनकी भी मौत हो गई।इन तीनों घटनाओं ने अमरावती जिले में गणेश उत्सव के उल्लास के बीच शोक की लहर दौड़ा दी है।