logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: अज्ञात वाहन ने दोपहिया को मारी टक्कर; एक की मौत, एक घायल


अमरावती: मोर्शी अमरावती रोड पर तालनी फाटा के पास एक अज्ञात वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अमरावती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के धनोडी निवासी मोहम्मद शेख शाहरुख मोहम्मद शरीफ (24) और रंजीत ढोके (25) यह दोनों विजयादशमी के शुभ अवसर पर दशहरा मनाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 28/एमयू 2934 पर नांदगांवपेठ एमआईडीसी से अमरावती से मोर्शी होते हुए अपने गांव जा रहे थे. बीच सड़क पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. 

दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर गिर गए.  इनमें मो. शाहरुख शेख मो. शरीफ के पैर से वाहन का पहिया जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मोर्शी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपजिला अस्पताल मोर्शी में भर्ती कराया.

मृत युवक को शवागार में रखने के बाद चिकित्सा अधिकारियों ने रंजीत ढोके पर प्राथमिक उपचार किया, रंजीत की हालत नाजूक रहने से उसे जिला सामान्य अस्पताल में रेफर किया. मामले में मोर्शी पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू की है.