logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पिता को जान से मारने की धमकी देकर किया विनयभंग, नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र की घटना


अमरावती: महिला को फोन कर अकेले में मिलने बुलाया और कार में बैठाकर दूर लेकर गया, जहां आरोपी ने पिता को जान से मारने की धमकी देकर महिला का विनयभंग करने की घटना सामने आई है. महिला की शिकायत पर नांदगांवपेठ पुलिस ने आरोपी रवि धुर्वे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरु की है. 

शिकायतकर्ता महिला ने दर्ज शिकायत में कहा है कि 17 सितंबर को वह घर में अकेली थी, तब दोपहर 2 बजे उसे परिचित रवि धुर्वे को फोन आया, उसने पीड़िता को मिलने बुलाया अगर नहीं आई तो पिता को जान से मारने की धमकी दी. धमकी से घबराई पीड़िता रवि धुर्वे को मिलने आप्पासा वर्धा नगर में गई. जहां आरोपी रवि एक कार में बैठा था. उसने पीड़िता को कार में बैठने की बात कही. जिस पर महिला ने नहीं कहने पर फिर उसने पिता को जान से मारने की धमकी दी. 

पश्चात महिला कार में बैठी तब आरोपी रवि धुर्वे ने महिला का विनयभंग किया. घर आने के पश्चात महिला ने सारी हकीकत अपने पिता को बताई. महिला की शिकायत पर नांदगांवपेठ पुलिस ने आरोपी रवि धुर्वे के खिलाफ धारा 354 (अ), 354 (ड), 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.