logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: एटीएम बदलकर खाते से निकाले 1.11 लाख रुपए


अमरावती: अपने दोस्त की सहायता से एटीएम से रुपए निकालकर लाने के पश्चात किसी अज्ञात युवक ने एटीएम की अदलाबदली कर खाते से कुल 1 लाख 11 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है. उमेश बुंदेले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के छत्रसाल बगीचा इतवारा बाजार निवासी उमेश बैजनाथ बुंदेले (30) ने अपने दोस्त श्रेयस निवृत्ति थेटे को एटीएम देकर एटीएम से 59 हजार रुपए निकालने के लिए भेजा था. इसके बाद श्रेयस ने रुपए और एटीएम लाकर उमेश को दिया. लेकिन इस बीच किसी अज्ञात युवक ने एटीएम की अदलाबदली कर खाते से विविध स्थानों से 1 लाख 11 हजार 500 रुपए निकाल लिए. उमेश बुंदेले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 149, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.