logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: घर में महिला पुलिसकर्मी की गला रेतकरहत्या, अमरावती की गुरुकृपा कॉलनी में सनसनी


अमरावती: अमरावती शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक महिला पुलिस कर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुकृपा कॉलनी में उनके ही घर में हुई, जिससे पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकृपा कॉलनी में शुक्रवार सुबह एक महिला पुलिस कर्मी की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृत महिला की पहचान 38 वर्षीय आशा घुले के रूप में हुई है, जो फ्रेजरपुरा पुलिस स्टेशन में पदस्थ थीं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय उनके पति, जो SRPF (राज्य राखीव पोलीस बल) में कार्यरत हैं, ड्यूटी पर थे। आशा घुले का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला, और शुरुआती जांच में गले पर जोर से दबाव दिए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह हत्या का मामला माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी गणेश शिंदे, एसीपी और फ्रेजरपुरा थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस वारदात ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या किसने और किस कारण की। पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है।