logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, दो घंटे में मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


अमरावती: मालीपुरा इलाके में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने महज दो घंटे में खुलासा कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

अमरावती शहर के खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत झेंडा चौक, मालीपुरा इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान तेजस श्रीकृष्ण बिलबिले के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कुंड सरजापूर, वडाळी और मालटेकडी इलाके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते तेजस बिलबिले पर चाकू से हमला कर हत्या करने की बात कबूल की। इस हमले में कार्तिक दिगांबर बोरुडे पर भी जानलेवा हमला किए जाने का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश बेलसरे, वैभव बेलसरे और राजू बेलसरे शामिल हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए खोलापुरी गेट पुलिस के हवाले कर दिया गया है।