logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: खाना खाने के बहाने आये युवको ने होटल संचालक को मारा चाकू, दो गिरफ्तार; बाकियों की खोज जारी


अमरावती: 



अमरावती जिले के दर्यापुर शहर में  अमरावती रोड पर स्थित मोहिनी बार एंड रेस्टोरेंट में आये आठ से दस अज्ञात युवकों ने खाना कहने के बाद अचानक  होटल पर पथराव शुरू कर दिया.  इस बीच पास के ही   मातोश्री होटल में कुछ युवकों ने मालिक से  बहस की और उनपर हमला कर दिया ,  इसमें वो घायल हो गये. यहां से जाते वक्त आरोपियों ने पास के एक और होटल फाइव पर  भी पथराव किया. ये आरोपी केवल पथराव ही नहीं कर रहे थे बल्कि धारदार शस्त्र भी निकाल लिए।  अचानक हुए इस हमले से  कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आरोपियों ने मोहिनी बार एंड रेस्टोरेंट के आसपास की दुकानों पर भी पथराव किया. जैसे ही होटल मालिकों  ने विरोध किया तो उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई. गनीमत रही कि  कोई जनहानि नहीं हुई।  दर्यापुर शहर में  ये पहली बार है कि आठ से दस अज्ञात युवकों ने इस तरह से होटलों पर  पथराव और हमला किया है. घटना की जानकारी मिलते ही दरियापुर थाने के थानेदार और टीम तुरंत पहुंच , लेकिन तबतक आरोपी वहां से भाग निकले।  हालाँकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.  जबकि अन्य फरार है।   उनकी तलाश की जा रही है।