logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

Amravati: जिला अस्पताल में नर्स पर चाकू से हमला; अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल


अमरावती: जिला सामान्य अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात नर्स पर एक महिला मरीज ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में नर्स के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, और उनकी नाक व जबड़े पर टांके लगाने पड़े। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना अस्पताल के वार्ड क्रमांक दो में हुई। नर्स लता शिरसाठ हमेशा की तरह मरीजों की देखभाल कर रही थीं, तभी एक महिला मरीज ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी महिला अस्पताल से फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नर्स और महिला मरीज के बीच किसी बात पर बहस हुई थी, जिसके चलते वार्ड के बाहर एक पुलिसकर्मी तैनात किया गया था। इसके बावजूद, महिला ने हमला कर दिया, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अस्पताल प्रशासन ने सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते हमले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठ रही है। 

देखें वीडियो: