logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप


नागपुर: नागपुर में बैंक लॉकर की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंग्लैंड में रहने वाली एक महिला ने कैनरा बैंक की फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा के लॉकर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने गायब होने की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान 49 वर्षीय विनिता प्रभात सिंह के रूप में हुई है। उनका मायका नागपुर की फ्रेंड्स कॉलोनी में है, जबकि ससुराल रायपुर में है।

विनिता 21 जुलाई को भारत आई थीं। 9 अगस्त को वह कैनरा बैंक की फ्रेंड्स कॉलोनी शाखा में अपने लॉकर नंबर 239 की जांच करने पहुंचीं। लॉकर खोलने पर उनके मुताबिक करीब 170 ग्राम वजन के सोने के कड़े,  चूड़ियां  समेत सोने की छह चेन, करीब आधा किलो चांदी के बर्तन और अन्य कीमती सामान गायब मिला।

इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधन से शिकायत की। विनिता का आरोप है कि लॉकर से संबंधित रिकॉर्ड की जांच में कुछ एंट्री में कथित तौर पर गड़बड़ी, कटिंग और व्हाइटनर का इस्तेमाल दिखाई दिया। साथ ही कुछ जगह जरूरी काउंटर सिग्नेचर भी नहीं होने का दावा किया गया है। बैंक प्रबंधन ने मामले को मुख्यालय भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन दोबारा बैंक पहुंचने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का आरोप महिला ने लगाया है।

31 अगस्त को इंग्लैंड वापस लौटने से पहले विनिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए  गिट्टीखदान पुलिस थाने में शिकायत दी है। साथ ही बैंक अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि लॉकर में रखा कीमती सामान आखिर कैसे गायब हुआ। इस मामले ने बैंक लॉकर की सुरक्षा और उसके प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।