logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

अश्लील चित्र दिखाकर नाबालिग से अत्याचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


यवतमाल: 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ अश्लील वीडियो दिखाकर बार-बार अत्याचार करने का मामला सामने आया है। स्कूल में चाइल्ड लाइन द्वारा बाल यौन शिक्षा को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यशाला के दौरान यह सामने आय। शिकायत के बाद पुलिस ने वाघापुर हिल निवासी खुशाल चावरे (37) के खिलाफ बाल शोषण विरोधी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, गर्ल्स स्कूल में 10 फरवरी को सेक्स एजुकेशन पर वर्कशॉप आयोजित की गई थी। काउंसलरों ने छात्रों से आग्रह किया कि अगर कोई उनके साथ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न कर रहा है तो शिकायत लिखें या शिक्षक को बताएं। उस समय पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली मात्र 11 वर्ष की छात्रा ने अपनी शिक्षिका को आपबीती सुनाई। उसकी कहानी सुनकर स्कूल के शिक्षक और काउंसलर हैरान रह गए।

छात्रा ने बताया कि, घर पर माँ के नहीं रहने पर रिश्ते में लगने वाला एक युवक उसके घर आता और मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाकर उसका यौन शोषण किया। मां के घर पर नहीं होने पर युवक तीन, चार बार घर आया। उसने कहा कि उसे बार-बार चाकू की नोंक पर प्रताड़ित किया गया जैसा कि अश्लील वीडियो में दिखाया गया है। यह सारी चौंकाने वाली घटना 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चाइल्ड लाइन कार्यालय की महिला कर्मचारियों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी और उसकी काउंसलिंग की। इस मामले में यवतमाल थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने खुशाल चावरे के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।