logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: चलती बस में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चुराने का प्रयास, महिला आरोपी गिरफ्तार


भंडारा: भंडारा शहर के जि प चौक पर मोहाड़ी से भंडारा आ रही बस में एक 22 वर्षीय महिला आरोपी ने 69 वर्षीय महिला वादी के गले से सोने की चेन चुराने का प्रयास किया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी महिला को पीटने का प्रयास किया, लेकिन भंडारा पुलिस समय पर मौके पर पहुंच गई और घटना को रोक दिया।

दरअसल, हेमलता शंकर वैद्य (69) और उनकी बेटी एसटी बस मोहाड़ी से भंडारा आ रही थीं। जब बस जि.प चौक भंडारा पर रुकी, तो एक 22 वर्षीय महिला चोर ने उनके गले से सोने की चेन चुराने का प्रयास किया किन्तु असफल रही। आरोपी महिला रिंग रोड नागपुर की रहने वाली है और पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।