logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, छह ट्रक सहितब तीन करोड़ का माल जब्त


भंडारा: जिले में जीवनदायिनी वैनगंगा नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रात के समय छापा मारकर अवैध रेत परिवहन में लगे 6 ट्रकों को जब्त कर लिया। जब्त ट्रकों और रेती की कुल कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है।

भंडारा जिले से होकर बहने वाली वैनगंगा नदी से मिलने वाली सफेद रेती की नागपुर समेत पूरे विदर्भ में भारी मांग है। इसी मांग को पूरा करने के लिए रेत माफिया रात के अंधेरे में अवैध तरीके से रेती का उत्खनन और परिवहन करते है।  वैसे तो प्रशासन द्वारा रेत उत्खनन के लिए घाटों की नीलामी की जाती और तय शर्त के आधार पर ही रेती उत्खनन की अनुमति रहती है। 

लेकिन रेत माफिया अपने फायदे के लिए धड्ड्ले से नियमों की अनदेखी कर रहे है। प्रशासन की सख्ती और अलर्ट मोड के बावजूद माफिया अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे थे। इसी बीच पुलिस ने रात के समय छापा मारकर अवैध रेती परिवहन में लगे 6 ट्रकों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में  तीन करोड़ का माल जबत किया गया है। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।