logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: कुकर में हुआ ब्लास्ट, 14 लोग जख्मी, छह गंभीर भंडारा शहर के बाबा मस्तान परिसर की घटना


भंडारा: शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां सार्वजनिक बाल शारदा उत्सव मंडल में महाप्रसाद के दौरान एक कुकर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 14 लोगों घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी हैं। छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुइ है।

भंडारा शहर के बाबा मस्तान परिसर में बाल उत्सव मंडल द्वारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया था। इस दौरान 40 लीटर के कुकर में चावल चढ़ाया गया था। इसी दौरान कुकर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान आसपास खड़े 14 लोग इसके चपेट में आगये और गंभीर रुप से घायल हो गए।

तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट से परिसर में अफरा तफरी मच गई। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मैके पर पहुंची और अपनी जांच शुरु कर दी।