logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 12.65 लाख की MD ड्रग्स जब्त गुप्त; सूचना के आधार पर दिया अंजाम


भंडारा: भंडारा शहर में स्थानीय गुन्हे शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख 65 हजार रुपये की MD ड्रग्स जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी कपिल खोब्रागड़े को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि स्थानीय गुन्हे शाखा के नियमित पुलिस निरीक्षक के छुट्टी पर जाते ही प्रभारी अधिकारी ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी, जिससे जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

भंडारा जिले में MD ड्रग्स के बढ़ते कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। सांसदों द्वारा भी जिले में बड़े पैमाने पर MD बिक्री होने का मुद्दा उठाया गया था। इसी बीच स्थानीय गुन्हे शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक शिरीष भालेराव को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक शहर में MD बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा और आरोपी कपिल खोब्रागड़े को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके पास से करीब 12 लाख 65 हजार रुपये कीमत की MD ड्रग्स बरामद की। इस कार्रवाई के बाद जिले में नशे के कारोबार को लेकर फिर बहस शुरू हो गई है। वहीं यह चर्चा भी तेज हो गई है कि स्थानीय गुन्हे शाखा के स्थायी पुलिस निरीक्षक द्वारा पिछले दो वर्षों में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन उनके छुट्टी पर जाते ही नए प्रभारी अधिकारी ने पहली ही कार्रवाई में बड़ा खुलासा कर दिया।