logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

bhandara-बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव


भंडारा - जिले के तुमसर  तहसील के सितासावंगी गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। रात के समय घर में सो रहे दम्पति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया तब उनकी बेटी भी घर में ही मौजूद थी और दूसरे कमरे मेंसो रही है।  इस मामले में पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। सितासावंगी निवासी सुशील बोरकर अपनी पत्नी सरिता और बेटी के साथ गांव में रहते थे।हमेशा की तरह गुरुवार की रात भी  तीनों खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह जब बोरकर दम्पति अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनकी 13 वर्षीय बेटी ने उन्हें जगाने के लिए आवाज दी.लेकिन कोई प्रतिसाद नहीं मिला।जिसके बाद वो घबरा गई और पास में रहने वाले बड़े पापा को इस बात की जानकारी दी।  जिसके सभी ने काफी आवाज दी.लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी का अंदेशा होने पर दरवाजा तोडा गया. बोरकर दम्पति का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था। दोनों के शव को देखकर तो यही लग रहा कि किसी धारदार शस्त्र से वार कर उनकी हत्या की गई होगी। लेकिन उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से भी कुछ और भी तर्क लगाया जा रहा है।  वैसे इस घटना की जानकारी मिलते ही गोबरवाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच पड़ताल  में जुट गई है।