logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानकापुर हादसे के बाद आरटीओ की बड़ी कार्रवाई; स्कूली बसों का फिटनेस जांच अभियान किया शुरू, 37 स्कूल बसों और वैन पर ई-चलान जारी


नागपुर: मनकापुर फ्लाइओवर पर हाल ही में हुई स्कूली वाहन दुर्घटना में एक छात्र की मौत और आठ बच्चों के घायल होने की घटना ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी पृष्ठभूमि में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने स्कूली वाहनों का निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले ३७ स्कूल बसों और वैनों पर ई-चलान जारी किए गए, जबकि ६ वाहनों को जब्त कर थाने में जमा कराया गया है।

आरटीओ की टीम ने शनिवार को विभिन्न स्कूलों की 35 बसों और वैनों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट और आवश्यक दस्तावेजों के बिना ही छात्रों का परिवहन कर रहे थे। नियमों की अनदेखी करने वाले ३७ स्कूल बसों व वैनों पर ई-चलान जारी किया गया, जबकि ६ वाहनों को जब्त कर थाने में जमा कराया गया।

इस कार्रवाई के तहत 48 हजार रुपये से अधिक का चालान वसूला गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्कूल बस, वैन, ऑटो और अन्य सभी वाहनों को सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। RTO अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। आने वाले दिनों में यह निरीक्षण और भी सख्ती से जारी रहेगा ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से बच्चों की जान खतरे में न पड़े।