logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लॉज में मौत, शक्ति वर्धक गोली खाने से मौत की आशंका


भंडारा: प्रेमिका से मिलने नागपुर से भंडारा पहुंचा। दिन भर घूमने के बाद रात में दोनों ने एक लॉज लिया और वहीं रुक गए। अचानक रात में प्रेमिका की नींद खुलती है, वह प्रेमी को जगाती है, लेकिन प्रेमी उठता नहीं। लॉज कर्मचारियों की मदद से वह उसे जिला अस्पताल लेकर जाया जाता है ,जहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। मृतक युवक की पहचान कृष्णा रायभान धनजोड़े (23, केशोरी, कामठी, नागपुर) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में शक्ति वर्धक गोली खाने से मौत की आशंका जताई गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कामठी नागपुर के रहने वाले कृष्णा का गोंदिया जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील के जरफाडा की एक 23 वर्षीय लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 अगस्त को दोनों मिलने के लिए भंडारा आए। उन्होंने शहर के पर्यटक स्थलों का दौरा किया और सामान खरीदा तथा दोपहर का भोजन किया। फिर शहर के हिरणवार लॉज में रात गुजरने का तय किया। 

रात में दोनों लॉज में रुके। इसी दौरान युवक ने शक्ति बढ़ाने वाली गोली खा ली। इसके बाद दोनों सो गए। आधी रात में जब युवती की नींद खुली तो उसने चिल्लाकर कृष्णा को जगाने की कोशिश की. लेकिन, उन्होंने कोई हरकत नहीं की। इसके बाद लड़की डर गई और लॉज में स्टाफ को बुलाया. और इन सभी को इलाज के लिए भंडारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कृष्णा की पहले ही मौत हो चुकी थी. तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी तुरंत भंडारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।